नई दिल्ली, जुलाई 8 -- सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा चाहिए होता है, जो खाने में टेस्टी भी हो और हेल्दी भी। साथ ही फटाफट बन भी जाए, क्योंकि सुबह इतना टाइम किसी के पास नहीं होता। ऐसे में डोसा बैटर पहले से तैयार हो तो क्रिस्पी और टेस्टी डोसा फटाफट बन जाता है। लेकिन बैटर रेडी ना हो तब? तब आप ये इंस्टेंट बेसन का डोसा बनाकर ट्राई कर सकती हैं। इतना कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है कि नाश्ते में रोज इसे ही खाने का मन करे। बेसन का चीला तो आपने खूब बनाया होगा, लेकिन एक बार इस रेसिपी से बेसन का डोसा जरूर बनाकर देखिए। ये चीले से ज्यादा क्रिस्पी बनता है और मुश्किल से 10 मिनट में रेडी हो जाता है। सुबह के नाश्ते के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।बेसन का कुरकुरा डोसा बनाने के लिए सामग्री सुबह के नाश्ते में बेसन का क्रिस्पी ...