हरिद्वार, मार्च 28 -- राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर में शनिवार को 'ई-वन राहत' मोबाइल एप्लीकेशन पर एक दिनी कार्यशाला हुई। इसका आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया और राजाजी टाइगर रिजर्व के सहयोग से किया गया। अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों को इस ऐप के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया। 'ई-वन राहत' ऐप मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े मामलों में राहत राशि के त्वरित और पारदर्शी वितरण में मदद करता है। इसके माध्यम से रियल-टाइम ट्रैकिंग और विश्लेषण किया जा सकता है। इस दौरान 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के प्रतिनिधि आईपी बोपन्ना, पंकज जोशी, वीएस तोमर, श्रेया सेठी, अन्याया सारथे, राजाजी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रतिपालक चित्रांजलि नेगी; वन क्षेत्राधिकारी-चीला रेंज दीपक रावत, गौहरी रेंज के उप वन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.