अहमदाबाद, मार्च 7 -- अजीत अगरकर ने जब भारत की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष का पदभार संभाला, तो परिस्थितियां काफी अलग थीं। अगरकर को चेतन शर्मा की जगह पर यह पद सौंपा गया था। शर्मा को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पाया गया था, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। अगरकर के तीन साल के कार्यकाल में काफी कठिन और साहसिक फैसले किए गए जिनके अनुकूल परिणाम निकले। चयनकर्ता विकेटकीपर की तरह होता है। अच्छे कैच पर भले ही हल्की-फुल्की तालियां बजें, लेकिन अचानक गेंद छूट जाने पर तीखी आलोचना होगी। अगरकर के सफर में भी इस खास तरह की समरूपता है। जब 2020-21 में चयन समिति के अध्यक्ष का पद खाली हुआ था, तब अगरकर के आवेदक होने के बावजूद चेतन शर्मा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। आखिर में उन्हें 2023 में यह पद मिल गया और इसके बाद अपने फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.