चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला लेंगे BCCI पदाधिकारी, कुर्सी जाने के हैं पूरे आसार
मुंबई, सितम्बर 18 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शनिवार को सदस्य इकाइयों ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल को विस्तार देने या उनके स्थान पर नया अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला बोर्ड के पदाधिकारियों पर छोड़ दिया। अगरकर का कार्यकाल अगले महीने की शुरुआत में समाप्त होने वाला है और ऐसे में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं। बीसीसीआई उनके स्थान पर चयन समिति के नये अध्यक्ष की तलाश कर सकता है। एजीएम के बाद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "चयन समितियों से जुड़े मामलों पर फैसला लेने के लिए पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है।" हालांकि, उन्होंने अगरकर के कार्यकाल को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं बताई। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी कुछ इसी तरह का बयान मीटिंग के बाद दिया। ऐसे में लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.