सीतापुर, फरवरी 10 -- हरगांव, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव का निरीक्षण किया। जहां काम में लापरवाही बरतने वाले बीपीएम और बीसीपीएम का 15 दिन का वेतन काट दिया। जबकि एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। बेड शीट गंदी मिली तो चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। डीएम डॉ. राजागणपति आर सबसे पहले सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां कलर कोडिंग के अनुसार बेडशीट न होने और गंदी मिलने पर फार्मासिस्ट आदित्य प्रकाश पाण्डेय को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी के निर्देश दिये। साथ ही मेडिकल ऑफीसर इंचार्ज (एमओआईसी) संजय गौड़ के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। औषधि केन्द्र में जिलाधिकारी ने फार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.