बरेली, अप्रैल 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। सभी ने चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग का ज्ञापन प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने चीफ प्रॉक्टर के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। छात्र चीफ प्रॉक्टर को व्यक्तिगत रूप से मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रोफेसर आलोक खरे के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिसमें छात्राओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.