चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि पासबुक का किया वितरण
अयोध्या, जून 9 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या जनपद के नारायण आश्रम शाखा डाकघर व रानोपाली शाखा डाकघर का चीफ पोस्टमास्टर जनरल यूपी परिमण्डल प्रणव कुमार ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही 35 शाखा डाकघरों के कार्य की समीक्षा की | समीक्षा के दौरान चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि डाक विभाग केवल पत्र पहुंचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि बदलते परिवेश मे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके साथ डाकघर अब ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक वित्तीय समावेशन का सशक्त माध्यम है | उन्होंने सभी कर्मचारियों को समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया । चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। यह भी पढ़ें- डाकघर की डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.