संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न बंदियों की समस्या सुनकर उसके निराकरण कराए जाने की बात कही। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ला निवासी अजय ने कहा कि उनके पास निजी अधिवक्ता हैं। जमानत मंजूर हो जाने के बाद जमानतदार के अभाव में रिहाई नहीं हो पा रही है। बेलहरकला थाना क्षेत्र के पसनारा गांव निवासी नीरज ने कहा कि उनके पास अधिवक्ता नहीं है। उन्होंने अपनी पैरवी कराए जाने की मांग किया। इसी प्रकार मेंहदावल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी महेश उर्फ महेंद्र ने अधिवक्ता की मांग की। इसी थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी राजेश ने कहा कि वह काफी गरीब है। उसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.