मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने सोमवार शाम मधुबनी सिविल कोर्ट स्थित संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का वर्चुअल मोड में उद्घाटन किया। मधुबनी न्याय मंडल के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह भी उनके साथ थे। कमजोर गवाह बयान केंद्र के उद्घाटन को लेकर जिला कोर्ट में सादे समारोह का आयोजन किया गया। चीफ जस्टिस के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधान जिला जज पवन कुमार पाण्डेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रचना राज, उमेश कुमार पाण्डेय, सबजज संदीप चैतन्य, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव झा, महासचिव शिवनाथ चौधरी, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बोध कृष्ण झा, महासचिव कन्हैया झा, कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम, सुशांत चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। कोर्ट मैनेजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.