रामगढ़, नवम्बर 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भुरकुंडा रिवर साइड स्थित चीफ हाउस पंचायत में शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत भवन में महिला आजीविका समूह की सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया विकास पांडेय ने की। इस अवसर पर झारखंड गठन के 25 वर्षों में हुई प्रगति पर चर्चा की गई और सभी उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य व लैंगिक समानता का शपथ लिया। महिला समूह की सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें जॉस्मिन डिक्रूज, बबीता देवी, अंजलि देवी, रिंकी देवी, सुनीता शर्मा, मीना देवी, प्रीति भारती सहित कई महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मुखिया विकास पांडेय ने पुरस्कार देकर सम्मानितकरते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.