चीन से यारी के चक्कर में भारत से टक्कर? तीस्ता पर बांग्लादेशी नेता ने दिखाए तेवर
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- भारत से निकलने वाली और बांग्लादेश में बहने वाली नदी पर एक प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। बांग्लादेश की इस परियोजना पर अब चीन ने दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, पड़ोसी मुल्क की संसद में विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान ने कह दिया है कि हम इस प्रोजेक्ट को लागू करना चाहते हैं और जो भी इससे दुखी होगा हम उसे 'आम' भेजकर खुश करने की कोशिश करेंगे। साथ ही कह दिया कि भारत को हमारा सम्मान करना चाहिए। बुधवार को ढाका में एक कार्यक्रम में रहमान ने कहा, 'भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है। हम हमेशा हमारे पड़ोसियों का सम्मान करते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि सभी पड़ोसियों का सम्मान करते हैं। हम उनसे सम्मान की उम्मीद करते हैं।' उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सम्मान और भरोसे के आधार पर भारत से संबंध रखना चाहता है।अंदरूनी मसला बताया उन्होंने कहा, 'तीस्ता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.