नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- अमेरिका ने गुरुवार को अपने सहयोगियों के साथ एक नया समझौता 'पैक्स सिलिका' किया है। इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए आवश्यक खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब चीन तेजी से इस क्षेत्र में बढ़त बना रहा है। अमेरिका ने यह सप्लाई चेन समझौता अपने प्रमुख एशिया-प्रशांत साझेदारों जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के साथ किया है। साथ ही इजरायल को भी इसमें शामिल किया गया है। ये सभी देश चीन की बढ़ती पकड़ को लेकर चिंतित हैं। वॉशिंगटन में सप्लाई चेन बैठकों में संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, नीदरलैंड और यूरोपीय संघ भी मौजूद थे, लेकिन वे इसका हिस्सा नहीं बने। समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सदस्य देशों को सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भर न रहना पड़े। अमेरिका न...