मदन जैड़ा, जुलाई 10 -- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी आक्रामकता से निपटने के लिए भारत दोहरी रणनीति पर काम कर रहा है। एक ओर क्वाड, आसियान जैसे समूहों के जरिये चीन की रणनीतिक घेराबंदी की जा रही है, वहीं महासगरीय देशों के साथ रक्षा संबंधों को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा संबंधों की मजबूती के लिए कई नए कदमों का ऐलान किया गया। इसमें एक-दूसरे के देशों में विमानों की तैनाती, रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और साझा रक्षा उपक्रम शामिल हैं। समुद्री सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे पहले इंडोनेशिया के साथ रक्षा सहयोग गहरा करने पर जोर दिया गया। सबांग पोर्ट के विकास के जरिए हिंद महासागर में भारत ने अपनी उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इं...