नई दिल्ली, मई 20 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत के चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, रुबियो 23 से 26 मई तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे देश के चार प्रमुख शहरों- कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। भारतीय शीर्ष अधिकारियों के साथ होने वाली इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगी मुख्य नजर वाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मार्को रुबियो अपनी इस यात्रा के दौरान भारत के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में विशेष रूप से तीन बड़े क्षेत्रों- ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। रणनीतिक लिहाज से इस दौरे को बेहद अहम माना जा र...