चीन से जुड़े फर्जी वीडियो पर कांग्रेस माफी मांगे: रिजिजू
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कांग्रेस पर देश के खिलाफ दुश्मन के दुष्प्रचार का समर्थन करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि विपक्षी दल द्वारा चीन से जुड़े एक फर्जी एआई वीडियो का प्रसार किया जाना विश्वासघाती कृत्य के समान है। कथित तौर पर एक फर्जी एआई वीडियो के प्रसार को लेकर रिजिजू ने कांग्रेस से माफी की भी मांग की। उस वीडियो में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर दावा किया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने दावा किया कि बिहार के एक कांग्रेस नेता ने एक्स पर फर्जी वीडियो पोस्ट किया है। यह भी पढ़ें- LAC पर तनाव की खबरों की बीच पाकिस्तान से आई फर्जी वीडियो की बाढ़, सेना ने खोल दी पोल उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के दुश्मनों की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.