चीन सीमा से सटे गूंजी में खुलेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा पेट्रोल पंप
हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में चीन सीमा के निकट स्थित सीमांत गांव गूंजी में देश का दूसरा सबसे ऊंचाई पर स्थित पेट्रोल पंप खुलने जा रहा है। 10,564 फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बनने वाले इस पेट्रोल पंप के लिए केंद्र सरकार ने इजाजत दे दी है। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के तहत इस योजना पर काम किया जाएगा, जो क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज से बेहद बड़ा कदम माना जा रहा है। यहपेट्रोल पंप भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों, कैलास मानसरोवर यात्रा व आदि कैलास पर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होगा। दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अब तक ईंधनों की आपूर्ति बेहद चुनौतीपूर्ण है। इस पंप खुलने से क्षेत्र में वाहनों व उपकरणों की आवाजाही पहले से काफी सुगम और सुचारू हो जाएगी। अफसरों ने दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.