नई दिल्ली, जून 6 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान सीमा पर ठंड के मौसम में बर्फबारी के बीच भी सैन्य वाहन और टैंक सरपट दौड़ेंगे। यह संभव होगा 'हाइड्रोनिक स्नो मेल्टिंग सिस्टम' नामक क्रांतिकारी और स्वदेशी तकनीक से। इस तकनीक की मदद से शून्य से नीचे तापमान होने पर भी सड़कें खुद-ब-खुद बर्फ को पानी बना देंगी।

क्या है हाइड्रोनिक स्नो मेल्टिंग सिस्टम इस तकनीक से न तो रास्ते बंद होंगे और न गाड़ियां फिसलेंगी। इससे सेना के भारी टैंकों से लेकर आम जनता के वाहन साल के 12 महीने सरहद की सड़कों पर सरपट दौड़ सकेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) संयुक्त रूप से इस तकनीक का अंतिम परीक्षण कर रहे हैं। हाइड्रोनिक स्नो मेल्टिंग सिस्टम को आम भाषा में जियो-थर्मल हीटिंग पाइप्स तकनीक भी कहा जाता है। इस स्वदेशी तकनीक को विकसित करने में आईआ...