चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क फिर भूस्खलन से बंद
पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट एनएच में भूस्खलन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब रोजाना ही इस मार्ग में तवाघाट से लेकर गुंजी के दरमियान जगह-जगह पहाड़ी दरक रही है। मंगलवार को भी इस मार्ग ऐलागाड के समीप भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है। इधर थल-मुनस्यारी समेत ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 26 सड़कों में भी मलबा गिरने से यातायात बंद हो गया है। इससे 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.