चीन में 1.3 करोड़ बच्चों ने दी दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा, भारत के NEET-JEE पर कसा तंज
नई दिल्ली, जून 11 -- भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज कसा है। भारत में स्थित चीनी दूतावास ने दावा किया है कि उन्होंने करीब 1.3 करोड़ छात्रों की 'गाओकाओ' परीक्षा को बिना किसी रुकावट और गड़बड़ी के सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है। गाओकाओ को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है।चीनी दूतावास ने क्या कहा? चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परीक्षा के शानदार मैनेजमेंट की तुलना भारत के जेईई (JEE) और नीट (NEET) से की। यू जिंग ने लिखा, "चीन की गाओकाओ दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा है और यह भारत की JEE और NEET का मिला-जुला रूप है। महज 2 दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों के लिए इस परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.