मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। चीन में होने वाले एशियन रग्बी महिला टूर्नामेंट के लिए तुर्की की खिलाड़ी गुड़िया कुमारी का चयन भारतीय टीम में किया गया है। चीन में टूर्नामेंट 29 व 30 अगस्त को होगा।गुड़िया इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में तुर्की और बिहार का नाम रोशन कर चुकी है। बेहतर खेल के दम पर उसे सरकारी नौकरी भी मिल चुकी है। उसके पिता रामप्रवेश राय किसान है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुड़िया का चयन होने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। जिला रग्बी संरक्षक व वरिष्ठ शिक्षक अरविंद आनंद के साथ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष महेश राय, लोजपा नेता संजय पासवान समेत अन्य ने गुड़ीय को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...