नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को चार दिन की एक अहम बैठक शुरू की। इस बैठक को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चौथे पांच साल के कार्यकाल का रास्ता तैयार करने और अगले साल होने वाली पार्टी कांग्रेस में नए नेतृत्व के चयन की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 73 वर्षीय शी जिनपिंग इस समय पार्टी, सरकार और सेना के प्रमुख के रूप में अपना तीसरा पांच साल का कार्यकाल संभाल रहे हैं। उन्होंने पार्टी के शक्तिशाली राजनीतिक ब्यूरो की ओर से बैठक में कामकाज की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने पार्टी के आंतरिक शासन को मजबूत बनाने और अनुशासन को सख्ती से लागू करने से जुड़े कुछ प्रमुख मुद्दों पर एक मसौदा प्रस्ताव की जानकारी भी दी।पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद शी जिनपिंग को पार्टी का एक प्रमुख और केंद्रीय नेता माना जाता है। शी अभ...