चीन में मारे गए श्रमिकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, शी जिनपिंग से जताया दुख
नई दिल्ली, मई 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के खदान में मारे श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी है। शांक्सी प्रांत की खदान में हुए इस हादसे में 90 लोग मारे जा चुके हैं। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह हाल के वर्षों के चीन के सबसे बड़े खनन हादसों में से एक है। पीएम मोदी ने लिखा कि चीन में हुए खनन हादसे के बारे में जानकर, मुझे गहरा दुःख हुआ है। भारत के लोगों की तरफ से मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी जनता के प्रति गहरी संवेदनाएं और हार्दिक सहानुभूति प्रकट करता हूं। जो परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, वे इस कठिन समय को सहने की शक्ति पाएं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.