चीन में मरने पर भी आफत! लाशों के लिए कम पड़े कब्रगाह, फ्लैट खरीदकर अस्थियां रख रहे लोग
नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- चीन में इन दिनों एक नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है। यहां कई बड़े शहरों में लाशों के लिए कब्रगाह की किल्लत हो गई है। दफनाने की बढ़ती लागत लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कब्रिस्तान में जगह कम है और कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिसके चलते परिवार अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने के दूसरे तरीके सोचने पर मजबूर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ परिवार अपने परिजनों की अस्थियां छोटे फ्लैट खरीदकर उनमें रख रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या खास तौर पर शंघाई में ज्यादा नजर आ रही है, जहां 2025 के बीच तक सिर्फ 54 कमर्शियल कब्रिस्तान ही उपलब्ध थे और उनमें से भी कई लगभग भर चुके हैं। स्थानीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2023 में शंघाई के सोंगहे कब्रिस्तान में एक प्लॉट की कीमत करीब 7.6 लाख युआन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.