चीन में बैठे ठगों को खाता मुहैया कराने में गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना पुलिस ने चीन में बैठे साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को 10 मई को दौसा राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दौसा राजस्थान निवासी विशाल कुमार बैरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह टेलीग्राम के माध्यम चीन में बैठे साइबर ठगों के संपर्क में था, जहां पर वह ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाता था और फिर ठगी के रुपयों को अमेरिकी डालर में बदलकर ठगों के पास भेजता था। उसने अमित नामक युवक का बैंकखाता टेलीग्राम के माध्यम से विदेश में बैठे ठगों को भेजा था । इस बैंक खाते में ठगी के एक लाख 25 हजार रुपये आए थे। इस मामले में बैंक खाताधारक अमित सहित चार आरोपियों को पहले ही गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.