चीन में फंसे यश से मिले काउंसलेट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चीन के शंघाई स्थित डिटेंशन सेंटर में बंद मझौली खेतल निवासी यश सिंह से भारतीय काउंसलेट की टीम ने मुलाकात की है। प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव के बाद चीन स्थित भारतीय काउंसलेट सक्रिय हुआ और उसने यश की स्थिति की जानकारी उसकी मां सीमा सिंह को दी।
यश का कार्य और गिरफ्तारी यश सिंह एक अमेरिकी शिपिंग कंपनी में कार्यरत है। 28 फरवरी को शंघाई में उसका किसी स्थानीय व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके बाद शंघाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर में डाल दिया था। तब से वह एक मार्च से वहां बंद है। काउंसलेट के अधिकारियों ने मुलाकात के बाद यश की मां को बताया कि वह बेहतर स्थिति में है। काउंसलेट के जरिए यश ने मां को संदेश भेजा है, जिसमें कहा है कि कोई परेशानी नहीं है। समय से खाना मिलता है, टीवी देखने को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.