चीन में जिनपिंग से मिल रहे थे डोनाल्ड ट्रंप, उधर रूस ने तेज कर दी जंग; यूक्रेन पर खूब बरसे मिसाइल
नई दिल्ली, मई 14 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर शी जिनपिंग से मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। गुरुवार तड़के हुए इस हमले में राजधानी कीव के डार्नित्सिया जिले में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक पूरी तरह ढह गया। इस घटना में कम से कम चार लोग मारे गए और 33 घायल हुए। देश के अन्य शहरों में भी हमलों में जान-माल का नुकसान होने की खबर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों सहित 1560 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए। उन्होंने इसे 'सामूहिक हमला' बताया। यह गुरुवार को लगातार तीसरा दिन था जब रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। ये हमले 9-11 मई के युद्धविराम के बाद हुए, जिसका पालन करने की अपील अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.