नई दिल्ली, जनवरी 10 -- पिछले कुछ सालों में भारत के अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में गिरावट आई है। पाकिस्तान के साथ तो तनाव दशकों पुराना है, चीन और बांग्लादेश जैसे देशों से भी संबंध खराब होते चले गए हैं। ऐसे में किसी भी खराब स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना और नौसेना पूरी तरह से तैयार रहती है। इंडियन नेवी बंगाल के हल्दिया में बंगाल की खाड़ी में एक नया बेस बनाने जा रही है, जिससे चीन और बांग्लादेश के लिए शामत आ गई है। नेवी बेस पर युद्धपोतों को तैनात किया जाएगा। बेस के जरिए भारत कभी भी चीन और बांग्लादेश की हरकतों को मुंहतोड़ जवाब दे सकेगा। इससे नेवी की ताकत में कई गुना इजाफा होने की संभावना है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हल्दिया के डॉक कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल शुरुआती समय में नेवी बेस के तौर पर किया जाएगा। यहां पर फास्ट...