नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- अरुणाचल प्रदेश में भारत- चीन की सेना के बीच आमने- सामने की स्थिति पर चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चीन ने संबंधित समझौतों का पालन किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच हुए संबंधित समझौतों और महत्वपूर्ण सहमतियों का लगातार और सख्ती से पालन किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्रीय संप्रभुता और सीमा पर स्थिरता की रक्षा के लिए वह सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त और प्रबंधन संबंधी गतिविधियां करता है। उन्होंने कहा, चीन और भारत राजनयिक तथा सैन्य माध्यमों से लगातार संपर्क में हैं। यह भी पढ़ें- हमने समझौतों की शर्तों का... अरुणाचल को लेकर बड़ी बात; सीमा विवाद पर चीन ने पहली बार खोला मुंह उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भी इसी दिशा में क...