चीन ने रचा इतिहास, टॉप-10 में 9 कारें इलेक्ट्रिक; एक भी प्योर पेट्रोल नहीं, भारत अभी कितना पीछे?
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- चीन के कार मार्केट ने अगस्त 2026 में एक नया इतिहास रच दिया है। इसने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया है कि ऑटो इंडस्ट्री कितनी तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की तरफ बढ़ रही है। दुनिया के सबसे बड़े कार मार्केट यानी चीन की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 9 इलेक्ट्रिक कारें (BEVs) शामिल हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टॉप-10 की इस लिस्ट में एक भी पूरी तरह से पेट्रोल से चलने वाली कार अपनी जगह नहीं बना पाई। वहीं दूसरी तरफ, भारतीय कार मार्केट की तस्वीर इससे बिल्कुल अलग है। यहां आज भी पेट्रोल और सीएनजी गाड़ियों का ही बोलबाला है।नंबर-1 पर रहा यह मॉडल चीन के बिक्री आंकड़ों की बात करें तो Geely EX2 39,651 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर-1 पायदान पर रही। यह एक किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.