नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- चीन ने टनल बोरिंग मशीनों (TBM) समेत कई अहम मशीनों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इन पाबंदियों का असर भारत के बुनियादी ढांचा विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर पड़ सकता है। इनमें अंडरग्राउंड मेट्रो नेटवर्क, हाई-स्पीड रेल लाइनें और अलग-अलग इलाकों में बनने वाली सुरंगें शामिल हैं। सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रही सुरंग परियोजनाएं भी इससे प्रभावित हो सकती हैं। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, नए निर्यात नियंत्रण 18 नवंबर से लागू होंगे।राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीन ने उठाया कदम चीन के वाणिज्य मंत्रालय (MOFCOM) ने कहा कि नए निर्यात नियंत्रण राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं। इनके तहत टनल बोरिंग मशीनों के अलावा कुछ अन्य निर्माण और समुद्री खुदाई से जुड़ी मशीनों तथा उनके अहम...