नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तरी पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को उत्तरी इलाके के रसुवा और आस-पास के जिलों में चीन के नियंत्रण वाले तिब्बती क्षेत्र की तरफ से अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और दर्जनों लोग लापता हैं। इनमें सौ से ज्यादा भारतीय हैं। करीब 400 लोग इस आपदा में लापता बताए जा रहे हैं। यानी समय बढ़ने के साथ इस महा त्रासदी में मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। सबसे दुखद पहलू यह सामने आया है कि चीन ने नेपाल को इस बाढ़ पर धोखा दिया है। नेपाल से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन ने इस बाढ़ की जानकारी नेपाल से छुपाई। इस वजह से नेपाल में सरकार और प्रशासन को इस आपदा से बचने की तैयारी करने का मौका नहीं मिल सका और लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। अगर समय पर चीन की तरफ से बाढ़ आने की जानकारी नेपाल के साथ साझा की जाती त...