नई दिल्ली, मार्च 2 -- ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के मद्देनजर चीन के विदेश मंत्री ने सोमवार को खाड़ी देशों से बाहरी दखल का विरोध करने के लिए एकजुट होने की अपील की। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ओमानी समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत की। वार्ता के दौरान वांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि खाड़ी देश एकता को मजबूत करेंगे और पड़ोसियों जैसी दोस्ती बढ़ाएंगे। उसी दिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची के साथ एक फोन पर बातचीत में वांग ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान राष्ट्रीय और सामाजिक स्थिरता बनाए रखेगा और साथ ही अपने पड़ोसियों की जायज चिंताओं को भी महत्व देगा। इसके अलावा चीन के विदेश मंत्री वांग ने सोमवार को फ्रांस के विदेश मंत्री के साथ फोन पर वार्ता की। इस दौरान वांग ने पेरिस से चीन के साथ मिलकर तनाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.