नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बातों बातों में यह इल्ज़ाम लगाया है कि चीन ईरान को युद्ध में हथियार और दूसरी मदद पहुंचा रहा है। ट्रंप ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चीन से ईरान के लिए एक गिफ्ट भेजा गया था, लेकिन इसे अमेरिका ने पकड़ लिया है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ये अमेरिका के लिए धैर्य की परीक्षा है। बता दें कि अमेरिका ने चीन और पहले भी इस तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि चीन ने इसे बेबुनियाद बताते हुए आरोपों को खारिज किया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि US को चीन से गिफ्ट ले जाने वाली नाव मिली है। ट्रंप ने कहा, "हमने कल एक जहाज पकड़ा जिस पर कुछ चीजें थीं, जो बहुत अच्छी नहीं थीं, शायद चीन से कोई गिफ्ट, मुझे नहीं पता। मुझे लगा कि प्रेसिडेंट शी और हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.