नई दिल्ली, मार्च 11 -- अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन की बड़ी साजिश उजागर हुई है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास चीन ने सैकड़ों 'खुशहाल गांव' बसाए हैं, जिनकी संख्या 400 से ज्यादा बताई जा रही है। ये गांव न केवल नागरिक बस्तियां हैं, बल्कि इनमें दोहरे उपयोग की क्षमता है, यानी ये सैन्य उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल हो सकते हैं। भारतीय सेना के उप प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने इसकी जानकारी दी। घई ने 'यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया' (USI) के सहयोग से आयोजित असम राइफल्स के वार्षिक सेमिनार में पूर्वोत्तर की सुरक्षा चुनौतियों पर महत्वपूर्ण बातें शेयर कीं। इस सेमिनार का विषय था- पूर्वोत्तर के लिए सुरक्षा चुनौतियां: मूल्यांकन और आगे का रास्ता। इस कार्यक्रम में उन्होंने चीन के सीमावर्ती गांवों, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की संवेदनशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.