मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री व विदेश राज्यमंत्री को पत्र लिखकर चीन के डिटेंशन सेंटर में बंद खबड़ा के यश सिंह की वतन वापसी की मांग की है। पत्र में डिप्टी मेयर ने कहा है कि अपने कर्तव्य निवर्हन के दौरान चीन के बंदरगाह पर रुके मर्चेंट नेवी के अफसर यश को चीनी पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। उसके बाद पांच महीने से वे शंधाई के डिटेंशन सेंटर में बंद हैं। इससे यश के परिजन चिंतित व डरे-सहमे हुए हैं। डिप्टी मेयर ने इस मामले में चीन में स्थित भारतीय दूतावास के जरिए शीघ्र सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी राजनयिक व कानूनी प्रयास करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...