चीन के इरादों को किया था नाकाम, कौन थे पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा; 96 की उम्र में निधन
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारतीय सेना के पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा (रिटायर्ड) का शुक्रवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। 1988 से 1990 तक सेना प्रमुख रहे जनरल शर्मा देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के छोटे भाई थे। भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक बयान में श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के सभी अधिकारी पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। सेना की तरफ से कहा गया, 'भारतीय सेना उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।' सेना ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा, 'स्वतंत्र भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के छोटे भाई होने के नाते, उन्होंने साहस और निस्वार्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.