चीन की विनिर्माण गतिविधियां जुलाई में घटीं
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- हांगकांग। चीन की विनिर्माण गतिविधियां जुलाई में अप्रत्याशित रूप से सुस्त पड़ गईं और पांच महीने में पहली बार संकुचन के दायरे में पहुंच गईं। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को बताया कि आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) जून के 50.3 से जुलाई में 49.2 पर आ गया। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से कमजोर रहा। नए ऑर्डर का उप-सूचकांक जून के 51.2 से जुलाई में 48.5 पर आ गया जो 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है। वहीं, उत्पादन का उप-सूचकांक 51.4 से घटकर 49.9 पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- चीन के 'सस्ते' रोबोट से क्यों घबराया अमेरिका? दुनिया में क्यों बढ़ी बेचैनी? बैन की पूरी कहानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.