चीन की बेरोजगारी दर जुलाई में बढ़ी
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- बीजिंग। चीन में 16-24 वर्ष के युवाओं के बीच बेरोजगारी दर जुलाई में बढ़कर 17.9 प्रतिशत हो गई। सुस्त अर्थव्यवस्था के बीच रिकॉर्ड 1.27 करोड़ विश्वविद्यालय स्नातकों के नौकरी बाजार में प्रवेश करने से बेरोजगारी दर बढ़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, छात्रों को छोड़कर इस आयु वर्ग में बेरोजगारी दर जून के 14.9 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 17.9 प्रतिशत हो गई। यह हाल के वर्षों में बेरोजगारी दर का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है। अगस्त, 2025 में यह 18.9 प्रतिशत रही थी, जबकि जून, 2026 में यह 17.8 प्रतिशत थी। जुलाई-अगस्त में रिकॉर्ड 1.27 करोड़ विश्वविद्यालय स्नातक नौकरी बाजार में आए, जो पिछले साल की तुलना में चार प्रतिशत अधिक हैं। यह भी पढ़ें- बीते वित्त वर्ष 79 प्रतिशत यूएएन युवाओं ने बनवाए इस दौरान 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.