नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- US Drone Tariff: अमेरिका ने चीन पर अपनी निर्भरता कम करने और घरेलू ड्रोन इंडस्ट्री को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में ड्रोन और उनके कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स पर 100 फीसदी तक नया टैरिफ लागू हो गया है। ये शुल्क गुरुवार से प्रभावी हुए हैं। अमेरिकी सरकार का कहना है कि ड्रोन और उनसे जुड़े उपकरणों का आयात राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है और देश को इस क्षेत्र में विदेशी सप्लाई चेन पर अत्यधिक निर्भर नहीं रहना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में एक आदेश पर हस्ताक्षर कर इन नए शुल्कों का रास्ता साफ किया था। सरकार का लक्ष्य सिर्फ आयात कम करना नहीं, बल्कि अमेरिका में ड्रोन और उनके जरूरी पार्ट्स की घरेलू सप्लाई चेन विकसित करना भी है। यह भी पढ़ें- 5 रुपये से कम के इस शेयर पर टूट...