नई दिल्ली, फरवरी 26 -- मदन जैड़ा नई दिल्ली। हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की घेराबंदी के लिए बना समूह क्वाड भी दक्षेस की राह पर है। पिछले डेढ़ साल से क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन लटका हुआ है। कूटनीतिक विशेषज्ञ इसे भारत-अमेरिका के तल्ख रिश्तों से जोड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका को झटका देने के लिए भारत ने इसे फिलहाल ठंडे बस्ते में डाला है। भारत को वर्ष 2025 के आरंभ में ही क्वाड सम्मेलन का आयोजन करना था, क्योंकि पिछली बैठक 21 सितंबर 2024 में हुई थी। क्वाड की साल में एक या दो शिखर सम्मेलन होते हैं। भारत की तरफ से क्वाड के आयोजन को लेकर कहा गया है कि चारों देशों यानी भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की सुविधानुसार क्वाड सम्मेलन की तिथि निर्धारित की जाएगी लेकिन कोई तारीख तय नहीं की गई है। भारत इस मुद्दे पर लगातार यही रुख अपना रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.