नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- हांगकांग। चीन में विनिर्माण गतिविधियां सितंबर में तीन महीने में पहली बार विस्तार के दौर में लौटीं। यह ऐसे समय में अर्थव्यवस्था के लिए अधिक सकारात्मक संकेत है जब देश में आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बुधवार को कहा कि आधिकारिक विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त के 49.8 से बढ़कर सितंबर में 50.1 हो गया। कंपनियों के आधिकारिक मासिक सर्वेक्षण पर आधारित सूचकांक का यह स्तर अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुरूप रहा। पीएमआई को शून्य से 100 के पैमाने पर मापा जाता है और 50 से ऊपर का स्तर विस्तार को और 50 से नीचे का स्तर संकुचन दर्शाता है। यह भी पढ़ें- 25 साल में निफ्टी के लिए सबसे खराब सितंबर, अक्टूबर में क्या होगा?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...