चीन की आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटी
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- हांगकांग। चीन की अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह पिछले तीन वर्षों से अधिक समय में सबसे धीमी वृद्धि दर है। सरकारी आंकड़े पूर्वानुमानों से कम और जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज पांच प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर की तुलना में भी काफी नीचे रहे। यह स्थिति ऐसे समय में रही, जब एआई के तेजी से बढ़ते उपयोग के दम पर और चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत वैश्विक मांग के कारण निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि से वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर नहीं पड़ा। सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, वर्ष की पहली छमाही में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 17.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जून में इसमें 27 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.