नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नववर्ष संदेश में ताइवान को लेकर कड़ा संदेश दिया है। ताइवान के आसपास दो दिन तक चले बड़े सैन्य अभ्यास के समाप्त होने के मात्र कुछ घंटे बाद उन्होंने कहा कि मातृभूमि का पुनर्मिलन समय की मांग है और इसे कोई रोक नहीं सकता। चीनी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया जब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान की नाकाबंदी और हमले का अनुकरण करने वाले युद्धाभ्यास को सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया। हालांकि शी ने सीधे ताइवान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयानों में बीजिंग के उस दावे की स्पष्ट झलक दिखी, जिसके तहत वह स्व-शासित द्वीप को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है। शी जिनपिंग ने अपने भाषण में 2025 को एक ऐतिहासिक वर्ष बताया, जिसमें चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना पूरी हुई तथा जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी ज...