नई दिल्ली, मई 14 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अपने कई अधिकारियों के साथ चीन पहुंचे हैं। इस सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भी नाम है। अब इस दौरे से मार्क रूबियो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बीजिंग के ग्रेट हॉल की सुंदरता को देखकर चौंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका हावभाव बेहद असामान्य नजर आ रहा है। रुबियो बार बार हाथ उठाकर छत की ओर इशारा करते दिखे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो कथित तौर पर बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' का है। रुबियो चीनी अधिकारियों संग एक अहम कूटनीतिक बैठक के लिए यहां पहुंचे थे। बैठक से पहले रुबियो हॉल की भव्यता, खासकर उसकी छतों की शानदार सजावट को देखकर अचरज में पड़ गए। वे टकटकी लगाकर छत को निहारते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह भी पढ़े...