नई दिल्ली, जनवरी 7 -- एक समय था जब युद्ध मैदान पर सैनिकों के बीच लड़े जाते थे, लेकिन समय के साथ युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अब युद्ध तकनीक के दम पर लड़े जा रहे हैं। इसी वजह से हर देश नई-नई तकनीकों के साथ आधुनिक हथियार विकसित कर रहा है। इस मामले में चीन उन प्रमुख देशों में शामिल है जो आधुनिक हथियारों के विकास के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि चीन के पास एक से बढ़कर एक बड़े और उन्नत हथियार हैं, जिन्हें वह समय-समय पर दुनिया के सामने प्रदर्शित करता रहता है। इसी श्रृंखला में चीन ने एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो 3 किलोमीटर की रेंज में ड्रोन समूहों को नष्ट करने में सक्षम है। इस हथियार का नाम 'हरिकेन 3000' है। इसे पहली बार 2024 में झुहाई एयर शो में छोटे हरिकेन 2000 सिस्टम के साथ प्रदर्शित किया गया था। अब हाल ही में इसके डेवलपर, ...