वाराणसी, जून 3 -- बाबतपुर, संवाद। ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेहमानों का पहला दल बुधवार सुबह 11.48 बजे इंडिगो दिल्ली के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। समूह में शामिल चीन के झांग हाइलिन और टेंगुआन हे तथा ब्राजील के ल्यूकस गोडोय विलेला की एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में अगवानी की गई। अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह और उप जिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत अन्य अफसरों ने स्वागत किया। यहां से मेहमान सड़क मार्ग से नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज रवाना हो गए। रास्ते में उनके वेलकम के लिए जगह-जगह कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत करके मनोरम छटा बिखेरी। 4 और 5 जून को होटल ताज में ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक कार्यसमूह की बैठक होनी है। इसमें नौ देशों से 22 प्रतिनिधि शामिल होने आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...