नई दिल्ली, जनवरी 10 -- दिल्ली पुलिस ने एक इंटरनेशनल साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर रहा था। गिरोह के संबंध चीन, नेपाल, कंबोडिया, ताइवान और पाकिस्तान तक फैले हुए थे। यह गैंग ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में शामिल था। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने एक इंटरनेशनल साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का इस्तेमाल करके लोगों से 100 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी कर रहा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गिरोह के संबंध चीन, नेपाल, कंबोडिया, ताइवान और पाकिस्तान तक फैले हुए थे। ये लोग बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में शामिल थे।अब तक 7 लोग गिरफ्तार आईएफएसओ के डीसीप...