टोक्यो, दिसम्बर 11 -- पूर्वी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने जापान के साथ संयुक्त उड़ान अभ्यास किया है। इसमें अमेरिका के परमाणु-सक्षम B-52 रणनीतिक बमवर्षक जापानी लड़ाकू विमानों के साथ जापान सागर के ऊपर उड़ान भरते दिखाई दिए। जापान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अभ्यास क्षेत्र में हाल ही में चीन और रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य किसी भी एकतरफा प्रयास द्वारा बलपूर्वक यथास्थिति बदलने की कोशिश को रोकने के प्रति दोनों देशों के मजबूत संकल्प को प्रदर्शित करना था। बयान में यह भी कहा गया कि इस अभ्यास ने जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स (SDF) और अमेरिकी सेना की तत्परता और समन्वित प्रतिक्रिया क्षमता की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.