चीनी स्टॉक को लेकर मिलों से बाजार तक प्रशासन की निगरानी तेज
सहारनपुर, अगस्त 23 -- सहारनपुर। चीनी के लगातार बढ़ते दाम और त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने चीनी के स्टॉक और बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी है। चीनी मिलों से लेकर बाजार तक अधिकारियों की नजर बनी हुई है। जिला गन्ना अधिकारी रोजाना चीनी मिलों में उपलब्ध स्टॉक और बिक्री की स्थिति की जांच कर रहे हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी बाजार में चीनी की कीमतों और उपलब्धता पर नजर रख रहे हैं। खास है कि पिछले करीब 20 दिनों में चीनी के दाम में करीब 20 रुपये प्रति किलो की तेजी आने से शासन प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हैरत की बात यह है कि चीनी की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद रेट बढ़े है। यह भी पढ़ें- चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए सत्यापन शुरू त्योहारी सीजन सिर पर होने के कारण मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जमाखोरी अथवा कृत्रिम रूप से कमी पैदा कर कीमतें बढ़ान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.