चीनी से लेकर टूथपेस्ट और सरसों तेल तक महंगे हुए
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रोजमर्रा में उपयोगी कई खाद्य सामग्री की कीमतों में तेज उछाल आया है। पश्चिम एशिया में फिर से युद्ध शुरू होना बाजार में इन वस्तुओं की कीमतों पर असर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि बाजार के जानकार मानते हैं कि एफएमसीजी कंपनियों ने युद्ध के नाम पर जल्दबाजी में कीमतें बढ़ाई हैं। सभी प्रकार के चावल, चाय, चीनी, छोटी इलायची, सरसों तेल, कॉफी की कीमत में तेज बढ़ोतरी हुई है। चाय की दुकानों पर इस्तेमाल होने वाली चाय की पत्ती का दाम 20 रुपये पाव यानी 80 रुपये किलो बढ़ गया है। करीब दो सप्ताह पहले इसकी कीमत 70 रुपये से 90 रुपये प्रति ढाई सौ ग्राम हो गई है। इस कारण विक्रेताओं ने चाय की पत्ती की मात्रा कम कर दी है। चावल की बात करें तो पांच किलो का पैकेट 330 रुपये हो गया है, जो पहले 310 रुपये था। खुले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.